{"_id":"619d2acdc26fcd0385261339","slug":"woman-killed-in-accident-sister-in-law-injured-sitapur-news-lko6057913109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, ननद घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत, ननद घायल
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगलवार को पति और ननद के साथ बाइक से जा रही महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी ननद घायल हो गई। हादसे में पति बाल-बाल बच गया। बाइक सवार लोग मंगलवार को बाला जी के मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली महोली इलाके के कटिघरा निवासी सर्वेश सिंह अपनी पत्नी मुन्नी देवी (40), बहन बीना सिंह के साथ मंगलवार को बाइक पर सवार होकर बालाजी मंदिर नेवादा नेरी जा रहे थे। गांव के बाहर निकलते ही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बाइक ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मुन्नी देवी व बीना सिंह सड़क पर जा गिरीं, इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दोनों को महोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर मुन्नी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बीना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महोली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति सर्वेश सिंह ने गांव के ही ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर महोली अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।