फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman killed by train

मालगाड़ी से कटकर अधेड़ महिला की मौत

Sat, 13 Feb 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by train
सीतापुर। महोली कोतवाली इलाके में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। महोली कोतवाली इलाके के महसुनियागंज के पास स्थित रेलवे समपार संख्या 39ब के निकट शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक अधेड़ महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई। जिससे महिला ट्रेन से कट गई और उसका सिर धड़ से अलग होने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। महिला ने काली साड़ी पहन रखी थी। घटना की खबर पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मालगाड़ी शाहजहांपुर से सीतापुर की तरफ जा रही थी। पुलिस शव का पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed