{"_id":"60d612d38ebc3e22183d6e54","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-sitapur-news-lko584135380","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरमथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामपुर मथुरा इलाके के नटनिया निवासी अनीसा खातून (25) पत्नी अरमान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर मृतका के पिता सैफुद्दीन निवासी टपरा मजरा टिकठा परिवार के साथ पहुंचे। पिता ने बताया कि पांच साल पहले बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में बाइक, चेन, अंगूठी व कैश की मांग कर रहे थे।
आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करते थे। पिता का आरोप है कि देर रात ससुरालीजनों की पिटाई से विवाहिता की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतका के पिता ने पति, सास-ससुर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। जांच कर कार्रवाई होगी।