{"_id":"605e29f78ebc3ec4477c556c","slug":"woman-dies-in-road-accident-sitapur-news-lko571576765","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में रोडवेज बस स्टॉप के पास गन्ना लदे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका भतीजा घायल हो गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महमूदाबाद इलाके के बनेहरा बीरबल निवासी रमजाना (45) अपने भतीजे छन्नू के साथ सायपुर में भतीजे की मंगनी कार्यक्रम में गई थी, वहां से वह भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इस बीच सिधौली मार्ग पर छप्पर तल्ला तालाब के निकट पीछे से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई।
चश्मदीदों के मुताबिक सड़क पर महिला के गिरने के बाद ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, इससे उसकी कुचलकर मौत हो गई। हादसे में महिला का भतीजा छन्नू भी घायल हो गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि गन्ना लदे ट्रक को वन विभाग दफ्तर के पास से पकड़ लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।