{"_id":"6ae0efb7adccbf927f039904","slug":"woman-dies-after-childbirth-at-private-hospital-uproar-ensues-sitapur-news-c-102-1-slko1037-166569-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा
Wed, 28 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के कांशीराम कॉलोनी के निकट संचालित जीवन हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। लखनऊ ले जाने के दौरान मंगलवार को रास्ते में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज मं लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर पहुंचकर हंगामा किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बमुश्किल शांत करवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, डीएम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित करके बुधवार तक जांच रिपोर्ट तलब की है। लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज निवासी रिंकू शर्मा ने बताया कि उन्होंने पत्नी राखी शर्मा (25) को प्रसव के लिए जीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। कुछ ही देर बाद चिकित्सक डॉ. तौफीक इलाही ने हालत गंभीर बताते हुए पत्नी का आपरेशन कर दिया। बच्चा तो सुरक्षित है, लेकिन आपरेशन के बाद पत्नी की हालत बिगड़ गई।
परिजन के अनुसार चिकित्सक ने बताया कि उनमें खून की कमी है। इस पर खून चढ़वाया गया तो उन्हें पेशाब होना बंद हो गई। पेट फूलने लगा। हालत बिगड़ती देख अस्पताल प्रशासन ने पत्नी को सोमवार को लखनऊ केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में राखी की मौत हो गई।
विज्ञापन
इससे आक्रोशित परिजनों ने वापस जीवन हॉस्पिटल पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। परिजनों को शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।