फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   woman died of snakebite in Sitapur Baba gave Samadhi and claimed that she will come out alive in 24 hours

UP News: सर्पदंश से महिला की मौत, बाबा ने गड्ढा खोदकर गोबर से दबाया; 24 घंटे में जिंदा निकलने का किया दावा

Fri, 11 Jul 2025 07:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 07:20 PM IST
सार

सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। घरवालों ने बाबा से संपर्क किया। बाबा ने गड्ढा खोदकर गोबर से दबाया। 24 घंटे में जिंदा निकलने का दावा किया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।   

विज्ञापन
woman died of snakebite in Sitapur Baba gave Samadhi and claimed that she will come out alive in 24 hours
गड्ढे में गोबर के नीचे दबाया महिला का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सीतापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बृहस्पतिवार को सर्पदंश से मर चुकी महिला को झाड़-फूंक करने वाले बाबा ने गड्ढे में गोबर से दबा दिया। फिर कहा कि 24 घंटे बाद वह जिंदा निकल आएगी। यह हरकत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


घटना तंबौर थाना क्षेत्र के चकपुरवा गांव की है। गांव निवासी अर्जुन की पत्नी कलावती (60) को घर में कंडा हटाते समय सर्प ने डस लिया। बेटे अनिल व हरेराम आनन-फानन उसे लेकर बिसवां खुर्द पहुंचे। वहां दो घंटे तक इलाज कराया। इसके बाद डाक्टरों ने कहा कि इनको बीसीएम, खैराबाद ले जाओ। परिजन उसे निजी गाड़ी से लेकर बीसीएम, खैराबाद पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने बाबा कृपाल दास के पास फोन किया। बाबा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक गहरा गड्ढा खोदो। परिजनों ने गड्ढा खोद दिया। इसके बाद गड्ढे में गोबर भरने को कहा। इसके बाद झाड़-फूंक करके बृहस्पतिवार की रात करीब 8.00 बजे महिला का शव उस गड्ढे में दबा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा ने कहा कि शुक्रवार रात 8.00 बजे खोदाई की जाएगी। ऊपर वाला चाहेगा तो यह महिला जीवित निकलेगी। बेटे ने बताया कि मेरी मां तो मर ही गई है। लेकिन, शायद बाबा के प्रयास से जीवित हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed