फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman and youth died in road accidents

Sitapur News: सड़क हादसों में महिला और युवक की गई जान

Sun, 25 Jan 2026 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Woman and youth died in road accidents
इमलिया सुल्तानपुर सीएचसी पर शोकाकुल परिवार के सदस्य। - फोटो : इमलिया सुल्तानपुर सीएचसी पर शोकाकुल परिवार के सदस्य।
सीतापुर। रामकोट व इमलिया सुल्तानपुर इलाके में हुए सड़क हादसों में महिला व एक युवक की मौत हो गई। इमलिया सुल्तानपुर इलाके के काजीकमालपुर चौराहे पर कई माह से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। वैकल्पिक रास्ते से सभी वाहन गुजरते हैं। हरगांव के अलावलपुर निवासी राजकिशोर रविवार दोपहर बाइक से पत्नी मीना (30) को लेकर अलावलपुर जा रहे थे। वह पत्नी को लेकर ससुराल जलालपुर आए थे।
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग खस्ताहाल होने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे मीना बाइक से सड़क पर गिर गईं और ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गईं। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। उधर, रामकोट में डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर मार्ग पर कटैया गांव के पास शनिवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान पिसावां के सरौनी निवासी शिवम (30) के रूप में हुई। शिवम रामकोट से अपने घर की तरफ जाते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

घर में थी शादी, मातम में बदलीं खुशियां
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। कस्बे के काजी कमालपुर चौराहे के पास करीब आठ माह से पुलिया निर्माण चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण काफी धीमी गति से करा रहा है। वैकल्पिक मार्ग काफी खराब होने के कारण वहां अक्सर लोग चोटिल होते रहते हैं। हादसे में जान गंवाने वाली मीना (30) के पति ने बताया कि सात फरवरी को उनके भाई की शादी है। घर में सारी तैयारियां चल रही थीं। घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से ई रिक्शा सवार चार जख्मी
सिधौली (सीतापुर)। कस्बे के बहादुरपुर निवासी कैलाश ई रिक्शा में सवारियां लेकर रविवार को अटरिया जा रहे थे। हाईवे पर मनिकापुर गांव के सामने ई रिक्शा में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। हादसे में सवार कस्बे के संतनगर निवासी राम हरख (34), तुलसीनगर निवासी हरिमिलन (32), रामसागर (28), बहादुरपुर निवासी कल्लू (22) घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईरिक्शा चालक वाहन के साथ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed