फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   With cream and plum cake in high demand

Sitapur News: कश्रिसमस विद क्रीम और पल्म केक की मांग अधिक

Fri, 23 Dec 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
With cream and plum cake in high demand
सीतापुर। क्रिसमस करीब आने पर बाजार में रौनक बढ़ गई है। ईसाई समुदाय के लोग 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस त्योहार की तैयारी को लेकर खरीददारी कर रहे हैं। क्रिसमस की खुशी केक के बिना अधूरी है। शहर के बेकरी संचालकों ने ग्राहकों को समय पर मनपसंद केक की डिलीवरी के लिए अभी से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। प्लम केक, क्रिसमस विद क्रीम केक और फ्रूट केक की डिमांड सबसे ज्यादा है। उपहारों की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

बच्चों में इस पर्व को लेकर अधिक उत्साह व खुशी देखने को मिल रही है। चर्च से लेकर घरों तक क्रिसमस के पर्व की रौनक नजर आ रही है। क्रिसमस पर 25 दिसंबर को लोग घरों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे में शहर में सभी बेकरी संचालक अभी से तैयारी में जुट गए हैं। शहर में क्लॉसिक रेस्टोरेंट व बेकरी के संचालक टीनू ने बताया कि क्रिसमस पर विभिन्न तरह के केक की मांग रहती है। इस बार प्लम केक और फ्रूट केक की अधिक मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लम केक 600 रुपये किलो जबकि फ्रूट केक की 320 रुपये किलो से शुरुआत है। अब तक 20 आर्डर मिल चुके हैं। चंद्रा बेकर्स के संचालक शैलेंद्र निगम ने बताया कि पारंपरिक रूप से क्रिसमस पर प्लम केक खाने का रिवाज है। इसलिए ज्यादातर ग्राहक अलग फ्लेवर के केक खरीदने के साथ प्लम केक भी जरूर खरीदते हैं।

इसके अलावा क्रिसमस विद क्रीम केक भी खासा डिमांड में है। अब तक 12 ऑर्डर मिले हैं। बुकिंग की संख्या और बढ़ेगी। ग्राहकों की सुविधा व मांग को देखते हुए 25 दिसंबर की सुबह से ही डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed