फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Winners of Divyang Sports Competition Awarded

पुरस्कृत हुए दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता

Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Winners of Divyang Sports Competition Awarded
बिसवां(सीतापुर)। तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बीआरसी में किया गया। दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक बिसवां, सकरन, रेउसा, रामपुर मथुरा, महमूदाबाद, पहला के 187 दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दृष्टि बाधित बच्चों के लिए खेलकूद में छूकर पहचानों में रेशमा पहले स्थान पर आई। जबकि हुस्नबानो दूसरे और मुशीर, श्यामा देवी, समीर व अनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आर्यन, ज्ञानी बौद्धिक अक्षम की गुब्बारा रेस में संदीप पहले, अनूप वर्मा दूसरे और चंटोल तीसरे स्थान पर रहे। श्रवण बाधित बच्चों की मेकअप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कमल, द्वितीय स्थान अकरम, तृतीय स्थान साहिल को मिला। वहीं श्रवण बाधित केला रेस में प्रथम स्थान अजीत, द्वितीय स्थान प्रेमचंद्र, तृतीय स्थान आरिफ को मिला। बौद्धिक अक्षम की जलेबी रेस में प्रथम स्थान अंशी, द्वितीय स्थान काजल व तीसरे स्थान पर शिवानी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक दिव्यांग बच्चों की बैसाखी रेस में राहुल प्रथम, बबलू दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रही। बौद्धिक अक्षम की कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऐहरारूल, द्वितीय स्थान प्रियांशी, तृतीय स्थान मंतशा के नाम रहा। कार्यक्रम के बाद बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा प्रमोद गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी दीपेश कुमार, मुरारी लाल व सुनील बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed