फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Will not allow OBC reservation to be divided among Muslims: Shah

ओबीसी के आरक्षण को मुसलमानों में नहीं बंटने देंगे: शाह

Fri, 03 May 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 May 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Will not allow OBC reservation to be divided among Muslims: Shah
सीतापुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में पिछड़ा वर्ग का 15 फीसदी आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया। हम वादा करते हैं जब तक भाजपा सरकार है एक-एक कार्यकर्ता ओबीसी के आरक्षण के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगा। विपक्षी पार्टियों के बयान पर कहा विरोधी कह रहे हैं कि भाजपा आरक्षण समाप्त कर देंगी। हम कहना चाहते हैं मोदी की गारंटी है एससी/एसटी, ओबीसी के आरक्षण को हम किसी को हाथ नहीं लगाने देंगे। वह लहरपुर कस्बे में सीतापुर सीट से भाजपा उम्मीदवार राजेश वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

गृहमंत्री के करीब 17 मिनट के भाषण में मुख्य रूप कांग्रेस व सपा निशाने पर रही। उन्होंने कहा कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर डाका डालने का काम किया है। मंडल कमीशन की रिपोर्ट कांग्रेस रोक कर बैठी थी। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देने का काम मोदी जी ने किया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर पर कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस राम मंदिर को लटकाती रहीं। भटकाती रही। मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने तो केस भी जीता। भूमि पूजन भी किया और 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल बाबा, सोनिया, अखिलेश व डिंपल को राममंदिर के उद् घाटन का निमंत्रण दिया गया लेकिन ये लोग नहीं गए। उन्हें वोट बैंक से डर लगता है। उन्होंने जनता से पूछा कि उनका वोट बैंक कौन है जानते हो- तुष्टिकरण की राजनीति। ये लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं गए तो उसे सीतापुर वाले क्या उन्हें वोट देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे साहब 80 पार कर गए हैं, लेकिन इस देश को नहीं जान पाए। वह कहते हैं कश्मीर से धारा 370 हटी तो यूपी व राजस्थान से क्या मतलब है। उन्हें यह नहीं पता है कि अपने देश के कश्मीर के लिए देश का एक-एक बच्चा बच्चा जान दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बोले, कांग्रेस की मनमोहन सरकार में आलिया, मालिया व जालिया देश में घुस आते थे। बम धमाके करते थे। जब हमारी सरकारी आई तो पुलवामा व उरी हमले के 10 दिन के अंदर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया। प्रधानमंत्री ने पूरे देश से आतंकवाद समाप्त कर दिया है। मोदी जी ने ज्ञान की आराधना की शुरुआत की है। ज्ञान से मतलब है गणित, युवा, किसान और मातृ शक्ति। इन चारों वर्गों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। पीएम मोदी ने विकास के माध्यम से हर तबके का उत्थान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का मतलब है भारत के अर्थतंत्र को दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंचाना है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति की है। हम विकासवाद की राजनीति करते हैं।
सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले सपा के गुंडे गरीबों की झुग्गी-झोपड़ी पर कब्जा करते थे। यूपी में दंगे होते थे। दिन-रात बिजली गुल रहती थी। जब प्रदेश में हमारी सरकार आई तो नए युग की शुरुआत हुई। यूपी से गुंडे पलायन कर गए। हर घर को बिजली दी गई।
उन्होंने सीतापुर की जनता से पूछा कि 2014 में मोदी जी आए थे। आपने 73 सीटें दी थी। 2019 में 64 सीटें थीं। इस बार 2024 में 80 की 80 सीटें चाहिए। उन्होंने जनता से पूछा बताइए मोदी जी ने ट्रिपल तलाक हटाया अच्छा किया या नहीं किया। उनके सवाल पर जमकर तालियां बजीं। उन्होंने कहा कि सांसद राजेश वर्मा ने अपने कार्यकाल में सीतापुर के विकास के लिए तमाम काम किए हैं। सीतापुर के हक के लिए वह बड़े बड़ों से लड़ जाते हैं।
उन्होंने कहा कि तीसरी बार राजेश को सांसद बनाकर भेज दो, तुमको बड़ा आदमी बनाने का काम भाजपा करेगी। इस दौरान राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, विधायक मनीष रावत, विधायक रामकृष्ण भार्गव, निर्मल वर्मा, आशा मौर्या, एमएलसी उमेश द्विवेदी, भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा व अन्य मौजूद रहे।


कभी बीमारू राज्य था यूपी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी प्रदेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी बीमारू राज्य था। आज यूपी आर्थिक रूप से सबल व विकसित राज्य बन गया है। हमारी सरकार का दस वर्ष का लेखा-जोखा लेकर केंद्रीय गृह मंत्री आपके बीच में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed