{"_id":"570d2f574f1c1b110b4a6ada","slug":"will-be-suspended-executive-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित होगा अधिशासी अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित होगा अधिशासी अभियंता
Amarujala Bureau
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
समग्र गांव का निरीक्षण करते डीएम व मौजूद अन्य अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता की लापरवाह कार्यशैली से नाराज डीएम ने मंगलवार को उनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही करने का आदेश दिया। समग्र गांव के निरीक्षण के दौरान अफसरों के गैरहाजिरी पर सीएमओ व सीओ लहरपुर से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
मंगलवार को डीएम अमृत त्रिपाठी अफसरों के साथ समग्र गांव छी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान गांव में बत्ती गुल मिली। डीएम ने ग्रामीणों से पूछा तो पता चला कि चोर तार काट ले गए हैं। इस पर अधिशासी अभियंता सुनील कुमार व सीओ लहरपुर रामसनेही यादव से जवाब तलब हुआ लेकिन दोनों अफसर मौके पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
डीएम ने तत्काल अधिशासी अभियंता के निलंबन व सीओ से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधूरे बिजली कार्यों को लेकर ठेकेदार पर केस दर्ज करने के निर्देश भी दिए। वहीं निरीक्षण के समय मौजूद न होने को लेकर सीएमओ डॉ. एचजी सिंह से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
इस दौरान आंगनबाड़ी का काम भी बेहद खराब मिला जिस पर डीएम ने डीपीओ को जमकर फटकार लगाई व बाल पोषाहार व हॉटकुक योजना की जांच एसडीएम सर्वेश गुप्ता से करने को कहा। इस दौरान राशनकार्ड व अनाज वितरण में लापरवाही को लेकर कोटेदार पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सर्वेश कुमार गुप्ता समेत जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे।
नैमिष विकास को लेकर डीएम ने की बैठक
नैमिष विकास के कार्यों में तेजी लाई जाए। शासन नैमिषारण्य का समेकित विकास चाहता हैं जिस पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। डीएम अमृत त्रिपाठी ने मंगलवार की शाम अपने कैंप कार्यालय पर नैमिष विकास को लेकर अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। डीएम ने कहा नैमिष विकास शासन व प्रशासन की प्राथमिकता हैं इसके तहत सभी विभाग अपने विभागीय कार्यों को जल्द पूरा कर लें।