फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   wild life

बाघ की दहशत बरकरार

Sun, 19 Dec 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
wild life
सीतापुर। मिश्रिख इलाके में बाघ की आमद की दहशत के बाद शुक्रवार से वन विभाग की टीमें कांबिंग उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। शनिवार को बाघ के पैरों के और निशान मिले जो जानवर के जंगल से बाहर आने का संकेत दे रहे हैं। टीम का मानना है कि नदी से होते हुए बाघ के हरदोई सीमा में गया होगा। उधर बाघ को लेकर गांवों में दहशत बरकरार है। लोग झुंड बनाकर बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

मिश्रिख के डींगरपुर गांव के बाहर गुरुवार को ग्रामीणों ने बाघ जैसा एक जानवर देखा था। शुक्रवार को जानवर के पगचिह्न देखे गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीमों ने पगचिह्न को देखकर जानवर के टाइगर होने का दावा किया। डींगरपुर से लेकर इमलिया गांव के जंगल तक पाए पगचिह्न पाए गए थे। डीएफओ बीएम शुक्ला ने कई टीमों को बाघ की लोकेशन ट्रेस करने और कांबिग में लगाया।
विज्ञापन

डीएमओ के मुताबिक मिश्रिख रेंजर लईक अहमद ने बताया कि इमलिया जंगल से बाघ के निकलने के पगचिह्न शनिवार को कुछ दूर तक मिले हैं, लेकिन इसके आगे पगचिह्न नहीं मिले। तेंदुआ एक जगह रुक जाता है, लेकिन बाघ नहीं रुकता है। बाघ चलायमान जीव है। हो सकता है कि बाघ गोमती नदी के किनारे होते हुए हरदोई की सीमा में चला गया हो। डीएफओ ने बताया कि पगचिह्न बाघ के ही है। वहीं, बाघ की दहशत क्षेत्र के करीब 30 गांवों में अब भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed