{"_id":"67f0279d063a4538650e4e94","slug":"wild-animal-made-cow-a-prey-sitapur-news-c-102-1-stp1003-129639-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जंगली जानवर ने गोवंश को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जंगली जानवर ने गोवंश को बनाया निवाला
Sat, 05 Apr 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। रावल अंदेशर गांव में जंगली जानवर ने एक गोवंश को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों का दावा है कि गोवंश का शिकार बाघ ने किया है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने जांच की।
रावल अंदेशर गांव में शुक्रवार सुबह फसलों की देखभाल के लिए खेत गए ग्रामीणों को कल्लू यादव के खेत के निकट एक गोवंश का क्षत-विक्षत शव दिखाई पड़ा। किसानों ने इसकी सूचना प्रधान रामपाल को दी। ग्रामीणों के मुताबिक गोवंश का शिकार बाघ ने किया है। कुछ ही देर में वन दरोगा राजकुमार की टीम ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी जंगली जानवर पशुओं का शिकार कर चुका है।
उप वन क्षेत्राधिकारी हरीश श्रीवास्तव व वन दरोगा राजकुमार वर्मा ने बताया कि पगचिह्नों की तलाश की जा रही है। इसके बाद ही सही जानकारी हो सकेगी। ग्रामीणों को सजग रहने व समूह में ही खेतों की ओर जाने के लिए कहा गया है। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पगचिह्न स्पष्ट न होने के कारण जांच के लिए लखीमपुर भेजे गए हैं।