फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wild animal ate the calf tied to a peg

Sitapur News: खूंटे से बंधी बछिया को खा गया जंगली जानवर

Mon, 16 Sep 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 16 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Wild animal ate the calf tied to a peg
पगचिह्नों की जांच करते वनविभाग कर्मचारी।
सीतापुर। जिले में जंगली जानवरों के हमले से दहशत का माहौल है। वन विभाग सिर्फ कॉम्बिंग तक ही सीमित है। ग्रामीण रात में जागकर अपने मवेशियों को बचाने के प्रयास में लगे हैं। शनिवार रात जंगली जानवर ने दो मवेशियों को अपना निशाना बनाया। जिसमें एक की जान बच गई। दूसरे को जंगली जानवर खा गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर के बंजरिया गांव में विजय पाल सिंह के घर के बाहर गाय, दो बछिया व अन्य जानवर बंधे थे। शनिवार देर रात जंगली जानवर ने दोनों बछिया पर धावा बोला। एक बछिया किसी तरह से बचाकर भाग गई। जबकि दूसरी बछिया मजबूत रस्सी से बंधी थी तो वह रस्सी तोड़कर भाग नहीं पाई।
विज्ञापन

जंगली जानवर ने उसी जगह उसे मार दिया। जब सुबह गृहस्वामी बाहर निकले तो जानवर की तलाश की। जहां बछिया बंधी थी वहां पर जंगली जानवर के पैरों के निशान भी मिले हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन दरोगा महोली अक्षय पांडे ने जानवर के पैरों के निशान की जांच की। बताया कि पगचिह्न सियार के हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed