फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wife in the morning, husband gave his life by hanging in the evening

सुबह पत्नी, शाम को फंदे पर लटक कर पति ने दी जान

Sat, 31 Jul 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wife in the morning, husband gave his life by hanging in the evening
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में कुछ घंटो के अंतराल में दंपती ने फांसी लगाकर जान दे दी है। विवाहिता ने सुबह घर में फांसी लगाई और पति शाम को गांव के बाहर फंदे पर से लटक गया। घटना की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली मिश्रिख इलाके के बदौंवा निवासी वीरपाल (25) की शादी छह माह पूर्व फरवरी में पिसावां इलाके के पिपरी गांव निवासी अनीता (22) से हुई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह वीरपाल और उसके पिता खेत में काम पर चले गए, जबकि युवक की मां नित्यक्रिया को गई थी। घर में कोई नहीं था, इस बीच विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगा ली, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला के नित्यक्रिया से वापस आने पर बहू का शव फंदे पर लटकता देखा। सूचना पाकर मृतका के पति, ससुर, मायके पक्ष और पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों के साथ मारपीट भी की और धमकी दी। इसके बाद वह घर से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक वीरपाल घर नहीं पहुंचा, इससे चिंतित परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन रात में उसका पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। तलाशने पर गांव के बाहर बाग में एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि युवक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं, इससे हत्या की आशंका है। मिश्रिख कोतवाल मनोज यादव ने बताया कि दंपती का प्रेम विवाह हुआ था। किसी बात को लेकर पहले पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी, इसके बाद पत्नी के वियोग में पति ने खुदकुशी कर ली है। हत्या का मामला नहीं लग रहा है, घटना आत्महत्या है। मामले की जांच की जा रही है, जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed