{"_id":"621e5fc23e0a7b6db909fe2c","slug":"wife-dies-in-bike-collision-two-injured-including-husband-sitapur-news-lko61997328","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की भिड़ंत में पत्नी की मौत, पति समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की भिड़ंत में पत्नी की मौत, पति समेत दो घायल
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में दो बाइक आमने सामने हुई भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि सिधौली इलाके के बलोईया गांव निवासी सुरेंद्र (25) अपनी पत्नी कामिनी (23) के साथ मंगलवार को अपने घर से क्षेत्र के ही देवीपुर इलाके में बाइक से जा रहा था, इस दौरान कोतवाली सिधौली इलाके केखरवलिया गांव के निकट बाराबंकी के सरवन गांव निवासी ललित तिवारी (45) पुत्र रामाधार से सुरेंद्र की बाइक टकरा गई। बाइकों की जोरदार भिड़ंत में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलावस्था में तीनों को अस्पताल लाया गया। इस दौरान रास्ते में ही सुरेंद्र की पत्नी कामिनी की मौत हो गई। सीएचसी सिधौली पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल ललित की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि सुरेंद्र का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।