{"_id":"68867cfdd7e452d981077c4b","slug":"when-the-farmer-protested-against-the-cow-entering-the-field-the-bullies-beat-him-to-death-sitapur-news-c-102-1-slko1055-137194-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खेत में गाय घुसने का विरोध किया तो दबंगों ने किसान को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खेत में गाय घुसने का विरोध किया तो दबंगों ने किसान को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो।
- फोटो : मृतक किसान की फाइल फोटो।
गोंदलामऊ (सीतापुर)। इलाके के सहोली गांव में खेत में मवेशी चले जाने का विरोध करने पर रविवार को लाठी-डंडों से पीटकर किसान की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव निवासी सरिता के अनुसार शनिवार सुबह उनके पति जगदीश (30) के खेत में गांव के ही गोविंद की गाय चरने के लिए चली गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। रविवार सुबह इसी बात को लेकर दाेनों पक्षों में फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने लाठी-डंडे से जगदीश को पीटना शुरू कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बीचबचाव कर रहीं सरिता वे उनके चचेरे ससुर प्रमोद घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष चंद्रभान ने बताया कि दोनों ही पक्ष पड़ोसी हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। सरिता की तहरीर पर मनोज, गोविंद, राकेश और कमलेश पर हत्या की धाराओं में केस दर्जकर मनोज, गोविंद व कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुरक्षा समिति भी नहीं दे पाई सूचना
हाल ही में थाने पर ग्राम सुरक्षा समिति का गठन हुआ है। यह समिति इसीलिए बनाई है कि गांव में पनप रहे विवाद की सूचना दे सके। हालांकि यह समिति विवाद की सूचना नहीं दे पाई, जबकि कई बार इस समिति की वजह से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं, विवाद के बाद पुलिस ने इसको हल्के में ले लिया। हालांकि, घटना के बाद सीओ मिश्रिख व एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच करते हुए लोगों के बयान दर्ज कराए।