{"_id":"685d8f1a57909e01b30b9ad1","slug":"when-the-chairman-asked-for-the-list-of-employees-going-to-jail-the-employees-got-angry-sitapur-news-c-102-1-slko1053-135231-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चेयरमैन ने मांगी जेल जाने वाले कर्मियाें की सूची तो भड़के कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चेयरमैन ने मांगी जेल जाने वाले कर्मियाें की सूची तो भड़के कर्मी
Thu, 26 Jun 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को वह प्रांतव्यापी चेतावनी दिवस मनाएंगे।
बिजली कर्मचारी विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के जिला संयोजक हिमांशु पटेल ने कहा कि वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि जो बिजली कर्मचारी जेल जाना चाहते हैं उनको ससम्मान जेल भिजवा दिया जाएगा।
अब पावर कॉरपोरेशन जेल जाने वाले कर्मचारियों का विवरण मांगने के लिए एक फॉर्मेट जारी कर दिया है। इसमें जेल जाने वाले कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। यह भी धमकी दी जा रही है कि 1975 में लागू आपातकाल में 19 माह बाद लोग रिहा कर दिए गए थे, लेकिन अब गिरफ्तार किए जाने वाले बिजली कर्मियों को रिहा नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप किए जाने की मांग की है।