फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wheat will be purchased by taking sacks from the ration dealers.

Sitapur News: कोटेदारों से बोरे लेकर की जाएगी गेहूं खरीद

Wed, 15 Apr 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 15 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be purchased by taking sacks from the ration dealers.
सीतापुर। जिले में गेहूं खरीद को गति देने के लिए कोटेदारों से बोरे देने को कहा गया है। क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी से निपटने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इसकी शुरुआत भी हो गई है। अब तक सात हजार बोरे कोटेदारों ने उपलब्ध कराए हैं। यह बोरे क्रय केंद्रों पर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

गेहूं खरीद 30 मार्च से शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिले में 146 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को बाबा साहब की जयंती का अवकाश होने से खरीद बंद रही। विगत सोमवार तक 17 किसानों से लगभग 1150 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। खरीद फिलहाल सुस्त है, इसके पीछे बोरों की कमी होना बताया जा रहा है। यह समस्या दूर करने के लिए प्रशासन ने कोटेदारों से बोरे उपलब्ध कराने को कहा है। मार्केटिंग इंस्पेक्टर सदर फूड सिविल सप्लाई एंड डिपार्टमेंट शांतनु मिश्र ने बताया कि सोमवार तक करीब सात हजार बोरे कोटेदारों से एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed