Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Weighing off at Gonda Deoria and Majhgawan Center

गोंडा देवरिया व मझगवां सेंटर पर तौल बंद

Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Weighing off at Gonda Deoria and Majhgawan Center
सीतापुर। महमूदाबाद चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र गोंडा देवरिया व मझगवां पर एक सप्ताह से तौल नहीं हो रही है। इंतजार में किसानों का गन्ना सूख रहा है और ट्रैक्टर-ट्रॉली का किराया भी बढ़ रहा है। वहीं पर्ची भी खराब हो रही है, जिससे काश्तकारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बुधवार को सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने गन्ना सेंटरों पर अव्यवस्था की शिकायत मिलने पर महमूदाबाद चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र गोंडा देवरिया व मझगवां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मौके से ही डीएम, एडीएम व चीनी मिल के प्रबंधक से बात कर किसानों की समस्याएं दूर कराने को कहा। विधायक ने कहा, किसानों की समस्याएं शासन स्तर तक पहुंचाई जाएंगी। तौल बंद होने से जमा भीड़ देख उन्होंने जानकारी ली तो किसानों ने बताया कि सेंटर से मिल तक गन्ना ढुलाई के लिए वाहन न होने से तौल 3 दिसंबर से बंद है। लोग अपनी ट्रॉलियां लेकर खड़े हैं। जिससे एक ओर गन्ना सूख रहा है तो दूसरी तरफ पर्ची का समय बीतने से पर्चियां खराब हो गई है। किसानों ने शिकायत की कि अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा, किराए की ट्रॉली या बैलगाड़ी का तौल के इंतजार में भाड़ा बढ़ जाने से गन्ने की आधी कीमत ही वसूल हो पाएगी। विधायक ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। मौके पर से ही जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी व मिल प्रबंधक से बात की। उनसे कहा कि सरकार की मंशा किसानों की आय दोगुनी करने करने की है पर आप लोग उसे आधा करने पर आमादा ह। पूछा जिस समय ट्रांसपोर्टर का चयन हुआ, क्यों नही देखा कि उसके पास कितने वाहन हैं। विधायक ने इसके लिए चीनी मिल के प्रबंधतंत्र को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा यह समस्या पूरी महमूदाबाद चीनी मिल के सेंटरों की है। इसका संज्ञान लेकर इस पर फैसला लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कहा, समस्या दूर नहीं होगी तो किसान आंदोलित होंगे जो ठीक नहीं होगा। चेतावनी दी कि इस समस्या को शासन स्तर पर भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed