Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Weighing begins at procurement centers; new crushing season starts today

Sitapur News: क्रय केंद्रों पर तौल शुरू, आज से नया पेराई सत्र

Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Weighing begins at procurement centers; new crushing season starts today
पिसावां। हरियावां चीनी मिल ने सोमवार से पिसावां क्षेत्र के सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू कर दी। तीन नवंबर से चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू होगा। हरियावां चीनी मिल के क्षेत्रीय सहायक महाप्रबंधक चंद्रवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार से मिल में पेराई कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए सोमवार से ही क्षेत्र के सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्लापुर डी क्रय केंद्र से तौल के बाद गन्ने से लदा पहला ट्रक चीनी मिल के लिए रवाना किया गया। पेराई सत्र शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों को अपनी उपज की आपूर्ति करने में बेहतर सुविधा मिलेगी। जल्लापुर डी क्रय केंद्र पर तौल लिपिक सुनील मिश्रा ने विधिवत कांटे का पूजन कर तौल कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान गन्ना समिति के संचालक अवधेश सिंह, राजेश सिंह, गन्ना अधिकारी अनुज सिंह चौहान तथा चीनी मिल के क्षेत्रीय सहायक महाप्रबंधक चंद्रवीर सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed