फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Weekly closures were ineffective, shops opened

बेअसर साबित हो रही साप्ताहिक बंदी, खुल रही है दुकानें

Sun, 05 Jan 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Weekly closures were ineffective, shops opened
सिधौली/रेउसा। सिधौली व रेउसा इलाके में साप्ताहिक बंदी बेअसर रही। सिधौली में रविवार को दुकानें बंद करने का निर्देश था। इसके बाद भी दुकानें खुली रहीं। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने हाल ही में प्रत्येक कस्बे में साप्ताहिक बंदी के दिन निर्धारित किए थे। सिधौली में रविवार को बंदी का दिन तय किया गया था। लेकिन इसका असर कम दिखाई दिया। अधिकांश दुकानें रोजाना की तरह खुली रही।
विज्ञापन

इनके खिलाफ किसी भी अफसर ने अभियान भी नहीं चलाया। कस्बे के व्यापारी उमेश कुमार, छोटू सरदार, विनोद पांडेय का कहना है सोशल मीडिया के माध्यम से साप्ताहिक बंदी की जानकारी मिली थी। जिससे अधिकांश व्यापारियों को इसके बारे में अभी भी जानकारी नहीं है। प्रशासन द्वारा इसका प्रचार प्रसार करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सिधौली किंशुक श्रीवास्तव का कहना है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित साप्ताहिक बंदी का पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा। जानकारी के अभाव में जहां दुकानदारों ने बंदी नहीं की है उन्हें जानकारी देकर अपील की जाएगी। इससे पहले रेउसा कस्बे में शनिवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया है। यहां पर भी दुकानें खुली रही थी। व्यापारी रोजाना की तरह अपना कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed