फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   wedding

735 जरूरतमंद बेटियों के शनिवार को हाथ होंगे पीले

Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
wedding
फोटो-32 सीतापुर में पहला ब्लॉक में इसी मण्डप में आज होगें सामूहिक विवाह। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले की 735 बेटियों की शादी के लिए 11 दिसंबर को सभी ब्लॉकों व तीन निकायों में मंडप सजेगा। सरकारी अमला बरातियों और जनातियों को स्वागत सत्कार करेगा। धूमधाम से शहनाई बजने के लिए शुक्रवार की देरशाम तक तैयारियों होती रही। शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। वह वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। सीएम सामूहिक विवाह योजना के सफल आयोजन के लिए संबंधित बीडीओ व ईओ को तकरीबन पौने चार करोड़ रुपये समाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार का दिन 735 जोड़ों के जीवन में खुशहाली लाएगा। इस दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जिले की जरूरतमंद बेटियों का विवाह सरकारी खर्च पर कराया जाएगा। समाज कल्याण, ब्लॉक और जिला प्रशासन के अफसरों के सहयोग से बेटियों की शादी धूमधाम से कराई जाएगी। संबंधित ब्लॉकों और निकायों में मंडप सजाया जाएगा। दूल्हा पक्ष के लोग बाराता लेकर पहुंचेंगे, और वधू पक्ष के लोग सरकारी अमले के साथ स्वागत करेंगे। दोनो पक्षों की आवभगत के लिए जिम्मेदार आवश्यक व्यवस्थाएं शुक्रवार की देर शाम तक करते रहे। निमंत्रण कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। इसमें विशेष तौर प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

एक जोड़ पर खर्च होंगे 51 हजार रुपये
मुुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन प्रति जोड़ा शादी के लिए 51 हजार रुपये मुहैय्या कराया है। धनराशि से संबंधित बेटी के बैंक खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाएंगे। उपहार व अन्य सामग्री पर दस हजार खर्च होंगे। प्रति जोड़ा विवाह पर छह हजार खर्च कर जनातियों व बरातियों का सेवा सत्कार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी को तीन करोड़ 74 लाख 85 हजार रूपए उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
सीएम सामूहिक विवाह योजना से सर्वाधिक 70 जोड़ों की शादी ब्लॉक मिश्रिख मेें होगी। दूसरे नंबर पर ब्लॉक बेहटा में 60 और तीसरे स्थान पर ब्लॉक मछरेहटा में 56 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। खैराबाद से 46, हरगावं से 48, एलिया, सिधौली व महोली से 37-37, कसमंडा से 34, गोंदलामऊ से 55, लहरपुर से 12, महमूदाबाद से 24, पहला से 31, रामपुर मथुरा से 20, पिसावां से 26, सकरन से 36, बिसवां से 35, रेउसा से 53, परसेंडी से 11, हरगांव 48 व नगर पालिका खैराबाद से चार, पैंतेपुर से एक और नगर पालिका बिसवां से दो बेटियों की शादी कराई जाएगी। वहीं 33 मुस्लिम वर्ग की बेटियों का निकाह होगा।

पूर्ण हो गई है तैयारियां
सभी ब्लॉकों के साथ ही तीन निकायों के 735 जोड़ों का सामूहिक विवाह 11 दिसंबर को संबंधित चयनित स्थल पर कराया जाएगा। इसमें कोविड महामारी के दृष्टिगत सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश बीडीओ व ईओ को दिए गए हैं। सीएम सामूहिक विवाह योजना मद से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बीडीओ और ईओ को तीन करोड़ 74 लाख 85 हजार रुपये भेजे गए हैं। हर्ष मवार, जिला समाज कल्याण अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed