फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   weather

धूप भी नहीं दे पाई कड़ाके की ठंड से राहत

Fri, 27 Dec 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
weather
सीतापुर। धूप भी कड़ाके की ठंड से कोई खास राहत नहीं दे पाई। शुक्रवार को बर्फीली हवा से धूप में भी लोग ठिठुरते-कांपते नजर आए। गलन से परेशान लोगों ने अलाव का सहारा लिया। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कोहरे व शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट गई। लोग घरों में ही दुबके रहे। दिन चढ़ने पर कोहरा छंटा और सूर्यदेव ने दर्शन देकर चमक बिखेरनी शुरू कर दी। इससे लोगों में ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी लेकिन पांच किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवा ने धूप का असर महसूस ही नहीं होने दिया।
विज्ञापन

दिन ढलते ही गलन एकाएक बढ़ गई। हाड़कंपाऊ ठंड के चलते लोगों ने घरों का रुख कर लिया। शाम गहराते-गहराते शहर की सड़कें सूनी हो गईं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 48 घंटों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों के कारोबार ने तेजी पकड़ ली है। शहर में जगह-जगह फुटपाथ पर गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। राजा कॉलेज मैदान पर हिमाचल व अन्य प्रदेशों से आए कारोबारियों ने दुकानें लगा ली हैं। इसके अलावा बहुगुणा चौराहे के निकट बाईपास पर और हरदोई चुंगी, बस स्टॉप के करीब फुटपाथ पर भी गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed