फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water tank could not be

Sitapur News: सांसद आदर्श ग्राम में नहीं बन सकी पानी की टंकी

Sat, 30 Nov 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 30 Nov 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Water tank could not be
सीतापुर। सिधौली विधानसभा क्षेत्र में अकबरपुर रेवान गांव सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत तीन साल पहले चयनित किया गया था। इसके बाद भी इस गांव का पर्याप्त विकास नहीं हो सका है। यहां जल निगम की ओर से हर घर जल योजना के तहत पानी की सप्लाई के लिए टंकी का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका काम अब तक अधूरा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

योजना के तहत सांसद आदर्श ग्राम अकबरपुर रेवान की जिम्मेदारी भूमि संरक्षण अधिकारी सीतापुर के पास है। यहां घरों में पानी की आपूर्ति के लिए शासन ने तीन करोड़ 35 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। इससे पानी की टंकी का निर्माण कराकर हर घर तक पाइप लाइन से पेयजल सुलभ कराना है, लेकिन यह कार्य अब तक अधूरा है।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से स्वीकृत धनराशि से तकरीबन दो करोड़ ही खर्च किए गए हैं। एक्सईएन जल निगम राजीव कुमार ने इसकी सूचना चार्ज अफसर को दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्याप्त समय बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed