{"_id":"5d56fc868ebc3e89ec3b644f","slug":"water-supply-sitapur-news-lko476538020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख ग्रामीण परिवारों को नल से मिलेगा स्वच्छ जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख ग्रामीण परिवारों को नल से मिलेगा स्वच्छ जल
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के सात लाख ग्रामीण परिवारों के घरों में नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराएगा। इसके लिए केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने 2024 तक जल जीवन मिशन- ‘हर घर नल से जल’ (पाइप पेयजल आपूर्ति) योजना चालू की है। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन निदेशक को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शासन ने डीएम को जिम्मेदारी दी है।
ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपलब्ध न होने के कारण उन्हें कई प्रकार की बीमारियों से जूझना पड़ता है। हैंडपम्पों से बड़ी संख्या में परिवार स्वच्छ जल से वंचित हैं। दूषित पेयजल पीने से बीमार हुए तमाम लोगों की मृत्यु भी हुई हैं।
केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने ग्रामीणों को ‘हर घर नल से जल’ से जोड़ने के लिए पहल की है। इसे अमली जामा पहनाने के लिए जिलों से कार्य योजना मांगी गई है। जल जीवन मिशन- ‘हर घर नल से जल’ (पाइप पेयजल आपूर्ति) का क्रियान्वयन समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2024 तक किया जाना है।
विज्ञापन
विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग ने भारत सरकार के पत्र को भेजते हुए डीएम को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में कार्ययोजना तैयार कराकर अधिशासी निदेशक राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को अतिशीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
मार्च 2020 तक 20 हजार परिवार होंगे लाभान्वित
जिले से पाइप पेयजल आपूर्ति की 39 परियोजनाएं पूर्व से संचालित हैं। इनमें से सात परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। जल निगम के एई मुल्तान सिंह बताते हैं कि मार्च 2020 तक 20 हजार ग्रामीण परिवारों के घरों में स्वच्छ पेयजल नल से उपलब्ध होने लगेगा।
जल जीवन मिशन- ‘हर घर नल से जल’ (पाइप पेयजल आपूर्ति) योजना के तहत सात लाख परिवार लाभान्वित होंगे। योजना के तहत जो सूचनाएं मांगी गई हैं। वह शीघ्र भेज दी जाएंगी।