फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water supply improved in Navodaya bathrooms.

Sitapur News: नवोदय के बाथरूम में सुधरी पानी की व्यवस्था

Sun, 23 Aug 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 23 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Water supply improved in Navodaya bathrooms.
जवाहर नवोदय विद्यालय हरदौरपुर। - संवाद
इमलिया सुल्तानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय हरदौरपुर में छात्रों के हंगामे के बाद दूसरे दिन शनिवार को व्यवस्थाओं में सुधार हुआ। खेल मैदान को दुरुस्त किया गया। बाथरूम में पानी की टंकी व अन्य व्यवस्थाओं को सही करके आपूर्ति सही ढंग से चालू की गई। हालांकि जिम्मेदार कुछ भी बोलने से इन्कार करते रहे।
विज्ञापन


छात्र बाथरूम में पानी न आने व खराब गुणवत्ता का भोजन मिलने सहित अन्य कमियों को लेकर शुक्रवार को भड़क गए थे। हॉस्टल में अपने आप को बंद करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। नो टॉक नो डीएम की परची फेंककर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए थे।
विज्ञापन


विद्यालय में बढ़ते तनाव के बाद जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर विद्यालय पहुंचे और छात्रों से बातचीत की थी। उनके साथ खाना खाया और स्कूल की व्यवस्थाएं परखते हुए कमियों को जल्द दूर करने के लिए प्रधानाचार्य को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विद्यालय प्रशासन हरकत में आया। स्कूल के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को बदहाल खेल मैदान को सही किया गया। इधर-उधर बिखरी मिट्टी को हटाकर झाड़-झंखाड़ साफ की गई। बाथरूम में टंकियों की मरम्मत हुई। किचन की सफाई हुई। किचन में एग्जॉस्ट फैन लगाया गया। भोजन की गुणवत्ता बढ़ाई गई।


वहीं, विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर शासन को पत्र लिखा गया। प्रधानाचार्य एमके अग्रवाल से कई बार फोन के माध्यम से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed