फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water reservoir from rain

बारिश से जलभराव

Thu, 11 Jul 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Water reservoir from rain
सीतापुर। लगातार बारिश से शहर के 18 मोहल्ले जलमग्न हो गए। गुरुवार को हाल ये हो गया कि घरों के अंदर तक पानी पहुुंच गया। सड़कों से लेकर गलियों तक में पानी ही पानी नजर आ रहा था।
विज्ञापन

इस वजह से लोगों को बाहर निकलने में भी दिक्कत आई। जब नगर पालिका जलनिकासी का इंतजाम नहीं कर सका, तो लोगों ने खुद ही पानी निकालने की व्यवस्था की।
गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वैसे भी तीन दिन से हो रही बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव बना हुआ था। यहां जलनिकासी की व्यवस्था ठप पड़ी है।
विज्ञापन

जब गुरुवार को बारिश फिर से शुरू हुई तो हालात और भी खराब हो गए। सबसे अधिक दिक्कत शहर के मिरदही टोला, गुड़ियनटोला व विकास नगर में रही। यहां बारिश का पानी खाली पड़े प्लाटों व मार्गों पर पूरी तरह से भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिरदही टोला में तो घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। इसकी शिकायत लोगों ने नगर पालिका से दर्ज कराई। मगर नगर पालिका जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं करा सका। ऐसे में लोगों ने खुद ही जलनिकासी कराई। वहीं इन मोहल्लों में जलनिकासी के लिए अस्थाई तौर भी कुछ नहीं किया गया।

हाल ये है जिम्मेदार इस जलभराव को देखने तक नहीं पहुंचे। इससे मजबूरी में लोग गंदे पानी के बीच से होकर निकल रहे हैं। यही हालात पूर्णागिरि नगर, खूबपुर, श्रीनगर, भार्गव कॉलोनी, सरदार कॉलोनी, आदर्श नगर सहित 18 मोहल्लों के हैं। फिर भी जिम्मेदार इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed