फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water released from barrages, villagers panic

बैराजों से छोड़ा गया पानी, घबराए ग्रामीण

Tue, 13 Sep 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Water released from barrages, villagers panic
रेउसा इलाके में कटान करती नदी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से नदियां फिर उफनाने लगी हैं। जिले के गांजरी इलाके से होकर बहने वाली सरयू व शारदा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। सोमवार को घाघरा व शारदा के जलस्तर में करीब एक फीट की वृद्धि देखी गई। सोमवार को तीनों बैराजों से दो लाख 64 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी जिले में पहुंचने पर नदियों में उफान आ सकता है। ऐसे में बाढ़ की आशंका को देखते हुए तटवर्ती गांवों के बाशिंदे सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

हर साल बाढ़ की विभीषिका से जिले की तीन तहसीलों बिसवां, लहरपुर और महमूदाबाद के इलाके प्रभावित होते हैं। ब्लॉक रेउसा का इलाका ज्यादा प्रभावित होता है। इस साल अभी तक नदियों में उफान के बाद जलस्तर फिर घट रहा है। लिहाजा, बाढ़ इस बार ज्यादा तबाही नहीं मचा सकी है। एक-दो दिन राहत मिलने की उम्मीद जगते ही नदियों का जलस्तर फिर बढ़ने लगता है और संभावित बाढ़ की आशंका के चलते तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों की नींद उड़ जाती है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव ग्रामीणों की परेशानी का सबब बना हुआ है। रविवार को जलस्तर में मामूली इजाफे के बाद से धीमी गति के साथ पानी लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को घाघरा बैराज से 91 हजार 966 क्यूसेक, बनवसा बैराज से एक लाख 13 हजार 77 क्यूसेक व शारदा बैराज से 41 हजार 859 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जल्द ही यह पानी जिले तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बैराजों से और पानी छोड़ दिया गया तो नदियों में उफान आना तय है। नदियां उफनाई तो सबसे पहले तटीय क्षेत्र के गांव प्रभावित होंगे। इस आशंका से पासिनपुरवा, परमेश्वरपुरवा, दुर्गापुरवा, दर्जिनरेती आदि गांवों के लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों की मानें तो जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो बहुत जल्द बाढ़ आ सकती है।

बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते शारदा व सरयू नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मामूली इजाफा कोई खास असर नहीं डाल पाएगा। नदियां अपनी हद में बह रही हैं। बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। नजर रखी जा रही है।
- अभिचल प्रताप सिंह, तहसीलदार, बिसवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed