फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water is still full in many houses of Terai

तराई के कई घरों में अब भी भरा है पानी

Mon, 26 Jul 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Water is still full in many houses of Terai
रामपुर मथुरा के अंगरौरा गांव में बाढ़ के पानी से घिरे ग्रामीणों के घर। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
रामपुर मथुरा/रेउसा/सीतापुर। तराई इलाके में शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में कमी आने लगी है। इससे संपर्क मार्गों पर भरा पानी हटने लगा है। जलस्तर कम होने से कटान की आशंका बढ़ गई है। मार्गों पर कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। तराई के निचले कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ। हैंडपंपों के भी पानी में डूबने से लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिसवां तहसील के परमेश्वरपुरवा व चौकीपुरवा में जलस्तर लगातार कम हो रहा है। इससे यहां के लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं। पासिनपुरवा व दर्जिनरेती निचले इलाके में आते है। इससे यहां पर कटान का खतरा बढ़ गया है। म्योढ़ी छोलहा में भी पानी कम होने से ग्रामीण कटान की दहशत के बीच जी रहे है। जटपुरवा में शफीक का मकान कटान में समा गया है। यहां गांव के 10 घरों से महज नदी तीन मीटर की दूरी पर बह रही है। इससे यहां पर कटान की खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

पानी के बीच गुजर-बसर कर रहे 50 परिवार
महमूदाबाद तहसील में सरयू नदी के जलस्तर में करीब 20 सेमी. कमी दर्ज की गई। सोमवार को फत्तेपुरवा में लगे वाटर गेज पर जलस्तर 118.40 सेमी था। यह खतरे के निशान से 60 सेमी कम है। क्षेत्र की शुकुलपुरवा, बगस्ती, अंगरौरा, अटौरा व अखरी सहित पांच ग्राम पंचायतें बाढ़ की चपेट में है। यहां करीब तीन गांवों के 50 परिवार बाढ़ के पानी में जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों तरफ पानी होने से यहां लोगों को नित्यकर्म के लिए भी दिक्कत हो रही है। जलस्तर में हो रही कमी से ग्रामीणों को अब कटान भय सताने लगा है। अंगरौरा व अखरी गांव के सोहन, राममिलन, सेमऊ, प्रेम, सर्वजीत व पिंटू आदि के घर में अब भी पानी भरा हुआ है। वहां लगे हैंडपंप बाढ़ के पानी में डूबे हैं, इससे लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed