{"_id":"5852d3314f1c1bdc3964a05d","slug":"water-atm-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वाटर एटीएम से बुझेगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वाटर एटीएम से बुझेगी प्यास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
water
प्यास लगने पर पानी की तलाश में अब भटकना नहीं पड़ेेगा। ‘पियो प्योर जिओ श्योर‘ की पंच लाइन के साथ शहर में ‘वॉटर वेडिंग एटीएम‘ आपकी प्यस बुझाएंगे। शहर में चार वाटर एटीएम लगने हैं। गुरुवार को लालबाग चौराहे पर वाटर एटीएम लगा दिया गया। यह सहूलियत ‘मॉडल सिटी‘ के तहत उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
इस वाटर एटीएम से एक रुपये में फिल्टर्ड पानी मिलेगा। शहर में ‘वाटर वेडिंग एटीएम‘ लगने के काम का सुपरविजन कर रहे विनय कांत तिवारी ने बताया कि गुरुवार को लालबाग चौराहा, जीआईसी चौराहा और महिला अस्पताल के निकट ‘वाटर एटीएम‘ लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एक वाटर एटीएम रोडवेज बस स्टॉप के निकट लगवाया जाना है। उन्होंने बताया कि एक कंपनी को ‘वाटर एटीएम‘ लगाने का जिम्मा मिला है। इस वाटर एटीएम में एक रुपये का सिक्का डालने पर शुद्ध आरओ का पानी मिलेगा। पानी लेने के लिए बोतल अथवा अन्य बर्तन साथ लाना होगा।
विज्ञापन