फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Warehouse opened in vending zone

Sitapur News: वेंडिंग जोन में खुल गया गोदाम

Sat, 17 Jan 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 17 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Warehouse opened in vending zone
वेंडिंग जोन को बना दिया गोदाम।
सीतापुर। शहर में नगर पालिका ने जेल रोड ओवरब्रिज के नीचे वेंडिंग जोन बनाया है। यहां पटरी दुकानदारों के लिए जगह आरक्षित की गई थी, लेकिन इस स्थान पर व्यापारियों ने अपना कब्जा जमा रखा है। व्यापारी यहां पर अपने वाहन खड़े करने के साथ लकड़ी के पटरे व जनरेटर रखे हुए हैं। इस वजह से पटरी दुकानदार अपना रोजगार करने में असमर्थ हैं। पटरी दुकानदारों का कहना है कि पालिका की सांठगांठ के चलते इस जगह को खाली नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में फुटपाथ और सड़क के किनारे व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को नगर पालिका ने जीआईसी के पास और जेल रोड स्थित ओवरब्रिज पुल के नीचे जगह आरक्षित की है। जीआईसी के पास ज्यादातर लोग झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। वहीं पास में खाली जगहों पर बांस बेचने वाले दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। सड़क के दोनों ओर कोई भी स्थान पटरी दुकानदारों के लिए खाली नहीं बचा है।
विज्ञापन

उधर, जेल रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे ज्यादातर हिस्सा स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने कब्जा कर रखा है। यहां व्यापारियों के वाहन खड़े होते हैं तो कुछ व्यापारियों की लकड़ियां लगी हुई हैं। इन्हें हटाने के लिए पूर्व में पालिका प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया था, लेकिन दोबारा इन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। पटरी दुकानदारों का कहना है कि यहां पर रोजगार करने के लिए व्यापारी मना करते हैं। इसकी शिकायत भी पालिका के जिम्मेदारों से की जा चुकी हैं, लेकिन समस्या दूर नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी दुकानदारों की समस्याओं का होगा समाधान
पटरी दुकानदारों की समस्या का निराकरण किया जाएगा। जेल रोड ओवरब्रिज के नीचे कब्जा जमाए व्यापारियों से जगह खाली कराई जाएगी। किसी को भी अनधिकृत रूप से कब्जा नहीं करने देंगे।
-वैभव त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त, सीतापुर नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed