फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   War of words intensifies between MLA and former minister over timber market dispute.

Sitapur News: लकड़ी मंडी विवाद पर विधायक व पूर्व मंत्री में जुबानी जंग तेज

Sun, 04 Oct 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
War of words intensifies between MLA and former minister over timber market dispute.
महमूदाबाद। गोडैचा में लकड़ी मंडी को लेकर भाजपा विधायक और सपा के पूर्व मंत्री में जुबानी तकरार जारी है। पूर्व मंत्री ने लकड़ी मंडी से सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो पोस्ट करने के जवाब में शनिवार को सेवता से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया। इन दोनों नेताओं में जुबानी तकरार दो दिनों से जारी है।
विज्ञापन

सेवता विधायक ज्ञान तिवारी शुक्रवार सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रामपुर मथुरा में पीड़ितों का हाल जानने जा रहे थे। गोडैचा चैराहे पर लकड़ी मंडी के चलते लग रहे जाम में सेवता विधायक फंस गए। गोडैचा बाइपास पर दोनों ओर लकड़ी लादने वाले वाहन खड़े होने के चलते काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

करीब 15 मिनट तक जाम में फंसे रहने से भाजपा विधायक ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम महमूदाबाद, थानाध्यक्ष सदरपुर और वन रेंजर को काॅल करके अवैध तरीके से चल रही लकड़ी मंडी को हटाए जाने तथा लकड़ी लादने के लिए खड़े होने वाले वाहनों को सीज करने के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने पर पूर्वमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सेवता विधायक ज्ञान तिवारी के निर्देश पर की जा रही कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताया।
पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा लकड़ी मंडी से ही सोशल मीडिया पर लाइव होकर भाजपा विधायक को खरी खोटी सुनाई। इसके जवाब में शनिवार को भाजपा विधायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट जारी कर कहा कि पूर्व मंत्री और हम दोनों एक ही पाठशाला के हैं।

उनकी ओर से प्रस्तुत किए गए तथ्य वास्तविकता से परे और झूठे हैं। जिस सड़क को लेकर विवाद हैं, उसका निर्माण उनके मंत्रित्व काल में हुआ था। लकड़ी की सभी आढ़तें समाजवादी समर्थकों की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed