फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wall collapses, two die

आंधी से दीवार ढही, दो की मौत

Mon, 24 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wall collapses, two die
आंधी-पानी ने रविवार रात जिले में कहर बरपाया। दीवार गिरने से बालक और वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 
तम्बौर थाना क्षेत्र के सिरहाना मजरा इस्माईगंज गांव निवासी प्रेम सागर ने बताया कि घर में पक्की दीवार पर छप्पर रखा है। छप्पर के नीचे रविवार रात उसकी पत्नी अनीता (35), बेटा जीतू (13) व रोहित (10), पुत्री काजल (7) सो रही थी।
विज्ञापन


रविवार रात तेज आंधी व बारिश से दीवार छप्पर के साथ ढह गई। इससे उसकी पत्नी व चारों बच्चे दब गए। शोरगुल सुनकर लोग दौड़े। आननफानन में दीवार का मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। जख्मी हालत में सभी लोगों को सीएचसी तम्बौर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जीतू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम लहरपुर रतीराम, एसओ रमेश चंद यादव, लेखपाल अरशद बेग ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसडीएम ने मृतक आश्रितों को मदद का आश्वासन दिया। तम्बौर क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी चंद्रिका पुत्र रामभूषण भी दीवार गिरने से मलबे में दबकर जख्मी हो गया।

क्षेत्र के ही ढाखिन गांव निवासी रमेश पुत्र खुल्ली भी दीवार गिरने से दबकर जख्मी हो गया। दतूनी गांव की सन्नो पत्नी जलील छत से उतरते समय आंधी में गिर गई, जिससे वह भी जख्मी हो गई।सूरेपारा मजरा पसियनपुरवा में होमगार्ड रामऔतार की पुत्री की बेहटा से बारात आई थी।


यहां दूल्हे रेनू की गाड़ी पर सेमल का पेड़ गिर गया। गनीमत रही, दूल्हा बालबाल बच गया, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। हरगांव थाना क्षेत्र के जैतापुर मजरा भदेवां गांव में रविवार देर शाम आंधी, बारिश से एक कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहा टोड़ी (65) पुत्र देवीदीन मलबे में दब गया। जब तक लोगों ने दीवार का मलबा हटा कर बुजुर्ग को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed