फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Waiting for Gajanan, market ready for the festival

गजानन का इंतजार, महोत्सव के लिए बाजार तैयार

Wed, 08 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Waiting for Gajanan, market ready for the festival
छोटे हनुमान मंदिर के पास विध्नहर्ता गणेश जी की प्रतिमा लेती युवतियां। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। गणपति महोत्सव की तैयारियों को लेकर बाजार में रौनक छाई है। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाने के लिए तैयारियों जोरों पर हैं। हर कोई महोत्सव मनाने को लेकर उल्लास में डूबा है। बाजार भी महोत्सव मनाने को तैयार है। गणपति बप्पा की प्रतिमाएं लोगों का मन मोह रही हैं। श्रद्धालु खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

10 सितंबर से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू हो रहा है। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार शाम तक लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। गणपति की प्रतिमाओं की बिक्री भी शुरू हो गई है। कई दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह और उल्लास अभी से हिलोरे मारने लगा है। अपने आराध्य को रिझाने के लिए गणेश भक्त तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

इस पर्व को भक्त बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। घरों और मंडपों में गजानन की मूर्ति को स्थापित करने के बाद 11 दिनों तक उनकी सेवा की जाती है। इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। इस दिन गणपति की भव्य शोभा यात्रा निकालकर भक्तगण विदाई देते हैं। अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बाजार में गणेश जी की इको फ्रेंडली प्रतिमाएं भी आईं है, जो भक्त का मन मोह रही हैं। इको फ्रेंडली प्रतिमाओं से पर्यावरण को नुकसान नहीं होता है।
बप्पा का हर रूप मंगलकारी और विघ्ननाशक
पंडित ज्ञानेंद्र अवस्थी बताते हैं कि भगवान श्रीगणेश की हर प्रतिमा का अपना अलग ही महत्व होता है। वे बताते हैं कि लोग प्रतिमा लेते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कौन सी ले रहे हैं और इसके क्या मायने हैं।

बताया कि गजानन की प्रतिमा घर लाने पर नियम के साथ ही उसे स्थापित करना चाहिए। इसके लिए आचार्य से जानकारी ली जा सकती है। विधि विधान से पूजा अर्चना करना जरूरी है। बप्पा का हर स्वरूप मंगलकारी और विघ्ननाशक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed