{"_id":"6af363fcdd5ea5693b02893c","slug":"a-radiant-glow-filled-the-air-during-deepotsav-with-a-vibrant-multi-colored-spectacle-on-display-sitapur-news-c-102-1-stp1002-167307-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दीपोत्सव पर रही जगमग, बिखरी सतरंगी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दीपोत्सव पर रही जगमग, बिखरी सतरंगी छटा
Wed, 11 Nov 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रविवार को हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव का पर्व दिवाली मनाया गया। सायंकाल घर-घर जले दीयों और बिजली की झालरों की रंग बिरंगी रोशनी ने हर तरफ सतरंगी छटा बिखेर दी। आतिशबाजी से आसमान जगमग हो गया। शुभ मुहूर्त में लोगों ने भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की अराधना कर सुख-समृद्धि के साथ खुशहाल की कामना की। प्रतिष्ठानाें व कार्यालयों में भी लोगों ने विधि-विधान से पूजन किया।
दीप पर्व की रौनक शहर से लेकर कस्बों की बाजारों में रविवार सुबह से दिखने लगी। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियाें के अलावा लाई-चूरा, खील व बताशे की खरीददारी में लोग व्यस्त दिखे। शाम ढलने के बाद शुभ मुहूर्त में लोगों ने विधि-विधान से माता लक्ष्मी व भगवान गणेश का पूजन कर पारंपरिक मिट्टी के दीपों को प्रज्वलित किया। कनकधारा व श्रीसूक्त का पाठ व देवी लक्ष्मी की स्तुति करते हुए लोगों ने सुख-समृद्धि एवं धन-वैभव की कामना की। पूजा का दीप जलाने के बाद उसकी लौ से अन्य दीयों को जलाकर घर में सभी जगहों पर रखा गया। इसके बाद शुरू हुआ पटाखों का शोर देर रात तक गूंजता रहा।
गोवर्धन पूजा का पर्व मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान घरों में महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर उसमें गायें, नर-नारी, सूरज, चंद्र आदि बनाए। इसके बाद परंपरा के अनुसार भगवान का पूजन किया। पूजन के बाद अन्नकूट का प्रसाद बनाकर बांटा गया। लहरपुर नगर के राधा कृष्ण मंदिर व छन्नूलाल द्वारिका प्रसाद मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया।
विज्ञापन
दिवाली के अवसर पर नगर पालिका परिषद सीतापुर की ओर से शहर में भव्य सजावट की गई थी। दिवाली की रात बड़ी संख्या में लोग महावीर पार्क के निकट सजावट के बीच सेल्फी लेने के लिए पहुंचे। इस मौके पर चेयरमैन नेहा अवस्थी, उनके प्रतिनिधि नमिंद्र अवस्थी ने लोगों से वार्ता की और उन्हें बधाई देते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।