Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Todarmal's land measurement scale is still relevant today.

Sitapur News: टोडरमल का भू पैमाइश का पैमाना आज भी प्रांसगिक

Wed, 11 Nov 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 11 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Todarmal's land measurement scale is still relevant today.
लहरपुर। भू राजस्व के जनक राजा टोडरमल की 437वीं पुण्यतिथि पर गत रविवार को शहर व लहरपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। शहर में तहसील परिसर स्थित प्रतिमा जबकि लहरपुर क्षेत्र के अनिया कला व राजापुर में राजा टोडरमल की ओर से बनवाए गए तीर्थ पर दीपदान कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। नगर पालिका परिषद प्रांगण में राजा टोडरमल की मूर्ति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी, सभासदों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

मजाशाह तंबौर मार्ग स्थित राजा टोडरमल स्मृति द्वार पव खत्रियाना चौराहे पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। तहसील स्थित राजा टोडरमल की प्रतिमा पर मुख्य कार्यक्रम किया गया। यहां राजा टोडरमल स्मारक समिति के अध्यक्ष संजय पुरी ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सैकड़ों वर्ष पहले राजा टोडरमल के हाथों बनाया गया भू पैमाइश का पैमाना आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार राव, माता प्रसाद रस्तोगी, रामू लोध, अशोक, दुर्गा प्रसाद, अनिल रस्तोगी, निजामुद्दीन राजू मेहरोत्रा, उमंग मेहरोत्रा, जितेंद्र राव, कमलेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed