{"_id":"f3c5506b097294a2de942f69e6eb87a3","slug":"wages-stopped-500-missing-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदारद 500 कर्मचारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदारद 500 कर्मचारियों का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 15 Oct 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 500 कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी से नदारद रहना महंगा पड़ा। पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण व मतदान ड्यूटी में सभी कार्मिक लगाए गए थे पर ये कार्मिक ड्यूूटी पर नहीं पहुंचे।
ऐसे में जिलाधिकारी ने सभी गैरहाजिर कार्मिकों का अक्तूबर माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय कार्रवाई करने को भी कहा है।
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव का पहले दो चरण संपन्न हो गए हैं। इन चरणों में विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
सभी को प्रशिक्षण व चुनावी ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इन कर्मचारियों ने न तो प्रशिक्षण लेना मुनासिब समझा और न ही वो मतदान ड्यूटी में ही गए। दो चरणों में तकरीबन पांच सौ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
इनमें ज्यादातर रिजर्व कर्मचारी भी शामिल हैं। लापरवाह कर्मचारियों को चिह्नित कर अब डीएम इंद्रवीर सिंह यादव ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए अक्तूबर माह का वेतन रुकेगा। यही नहीं विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को चिह्नित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय अफसरों को दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
रुकेगा वेतन, होगी कार्रवाई
चुनाव कार्यों से गैरहाजिर रहने वाले 500 कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभाग के अफसरों को वेतन रोकने व विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
-शिवेंद्र सिंह, सीडीओ