फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Voting will be held in 3870 booths of nine assembly constituencies

नौ विधानसभा क्षेत्रों के 3870 बूथों पर होगा मतदान

Sat, 08 Jan 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held in 3870 booths of nine assembly constituencies
सीतापुर। कोरोना की वजह से मतदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की मंशा को लेकर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथों की संख्या बढ़ी है। इस बार कुल 3870 बूथ बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र महोली में सर्वाधिक 473 बूथ स्थापित किए गए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार 232 बूथ बढ़े हैं जबकि विधानसभा चुनाव 2017 की अपेक्षा इस बार 703 बूथ बढ़ाए गए हैं। एक बूथ पर अधिकतम 12 सौ वोट डालने का मानक तय किया गया है।
विज्ञापन

जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 31 लाख 25 हजार 937 है। ये मतदाता 3870 मतदेय स्थलों (बूथों) पर मतदान करेंगे। कोरोना के कारण निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राजनीतिक दलों के साथ समन्वय करके बूथों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

हर विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 2377 मतदान केंद्रों के 3638 बूथों पर मतदान कराया गया था जबकि इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए 2403 मतदान केंद्रों पर 3870 बूथ बनाए गए हैं। इस प्रकार 232 बूथों का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र महोली में सर्वाधिक 473 बूथ बनाए गये हैं। विधानसभा क्षेत्र सीतापुर में 472 बूथ, हरगांव में 405 बूथ, लहरपुर में 426 बूथ, बिसवां में 416 बूथ, सेवता में 408 बूथ, महमूदाबाद में 419 बूथ, सिधौली में 427 बूथ और विधानसभा क्षेत्र मिश्रिख में 424 बूथ बनाए गये हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में 3167 बूथ थे। इसकी तुलना में 703 बूथ बढ़ाए गये हैं।
विधानसभा क्षेत्र महोली में 202603 पुरुष और 173266 महिला मतदाता हैं। ये 453 बूथों पर मतदान करेंगे। इसी प्रकार सदर में 209955 पुरुष व 186331 महिला, हरगांव में 172652 पुरुष और 152536 महिला, लहरपुर में 185973 पुरुष और 165259 महिला, बिसवां में 178430 पुरुष व 158800 महिला, सेवता में 169697 पुरुष और 144264 महिला, महमूदाबाद में 168180 पुरुष व 147147 महिला, सिधौली में 188247 पुरुष और 164591 महिला व विधानसभा क्षेत्र मिश्रिख में 194414 पुरुष व 164318 महिला मतदाता कुल 3870 बूथों पर मतदान करेंगे।
सेक्स वर्कर्स को मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाने के निर्देश संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए हैं। इस संबंध में सहायक रजिस्ट्रार सुप्रीम कोर्ट के पत्र का उल्लेख किया गया है। साथ ही मैनुअल ऑन इलेक्टोरल रोल्स 2016 में सेक्स वर्कर के नाम शामिल किए जाने के निर्देश को अंकित किया गया है।

इस संबंध में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अफसरों व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को कार्यवाही करनी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में सभी संबंधित अफसरों को कार्यवाही करने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed