फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Voting on May 4 for the post of councilor of Laliapur

ललियापुर के सभासद पद पर चार मई को मतदान

Wed, 31 Mar 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Voting on May 4 for the post of councilor of Laliapur
सीतापुर। नगर पालिका परिषद खैराबाद के वार्ड संख्या दो ललियापुर के सभासद की मौत के बाद रिक्त चल रहे पद पर उप चुनाव की सार्वजनिक सूचना आरओ ने जारी कर दी है। एक अप्रैल को नामांकन खरीदे जा सकते हैं। तीन से छह अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। चार मई को मतदान होगा।
विज्ञापन

डीएम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी इन्द्र भूषण को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। गन्ना पर्यवेक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह को एआरओ नियुक्त किया है। आरओ की ओर से बुधवार को नगर पालिका परिषद खैराबाद के वार्ड संख्या दो ललियापुर के उप चुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत एसडीएम सदर दफ्तर के कक्ष संख्या सात से निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

यहां से एक अप्रैल तक नामांकन खरीद कर उन्हें तीन से छह अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जमा करना है। सात अप्रैल को सुबह 11 से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नौ अप्रैल को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 10 अप्रैल को प्रतीक आवंटन को कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान प्राथमिक पाठशाला मियां सरांय के कक्ष संख्या दो एवं तीन में होगा। 776 मतदाता कमरा नंबर दो व 787 मतदाता कमरा नंबर तीन में वोट डाले जाएंगे। मतों की गणना छह मई को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed