{"_id":"67b8c6a4c1c4d8c0bf02b38d","slug":"votes-were-showered-on-tamarind-ramakanti-and-jitendra-became-pradhan-sitapur-news-c-102-1-stp1003-127485-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: इमली पर बरसे वोट, रमाकांति व जितेंद्र बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: इमली पर बरसे वोट, रमाकांति व जितेंद्र बने प्रधान
Sat, 22 Feb 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत उपचुनाव की शुक्रवार को हुई मतगणना में ऐलिया ब्लाॅक के बीबीपुर आलमपुर में जितेंद्र कुमार व खैराबाद की ग्राम पंचायत दहेलिया में रमाकांति विजयी रहीं। बीबीपुर आलमपुर में कांटे की टक्कर रही। यहां जितेंद्र कुमार ने आठ वोटों से जीत दर्ज की। दहेलिया में रमाकांति ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 160 मतों से हराकर प्रधानी का ताज पहना। खास बात यह रही कि इमली चुनाव निशान वाले दोनों प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई।
पंचायत उपचुनाव के तहत जिले के 18 ब्लाॅकों में प्रधान, बीडीसी व सदस्य पद के 178 पदों पर चुनाव होने के लिए प्रधान के तीन पदों के लिए 18, बीडीसी के दो पद के लिए दो और 173 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 122 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। नाम वापसी के बाद अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद ऐलिया ब्लाॅक के बीबीपुर आलमपुर और खैराबाद की दहेलिया ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 19 फरवरी को मतदान हुआ था। शुक्रवार को ऐलिया ब्लाॅक मुख्यालय पर हुई मतगणना में बीबीपुर आलमपुर प्रधान पद के लिए अवध बक्श सिंह और जितेंद्र कुमार के बीच कांटे की टक्कर दिखी। अंत में जितेंद्र कुमार आठ वोट से विजयी रहे। खैराबाद ब्लाॅक पर ग्राम पंचायत दहेलिया के लिए हुए चुनाव की मतगणना में रमाकांति ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अयोध्या प्रसाद को 160 मतों से हरा दिया। विजेता प्रत्याशियों को आरओ ने प्रमाणपत्र दिए गए। समर्थकों ने उनको माला पहनाकर तथा अमीर गुलाल उड़ाकर बधाई दी।
ऐलिया ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बीबीपुर आलमपुर में प्रत्याशियों को मिले मत
प्रत्याशी
मत
अवध बक्श सिंह
534
जितेंद्र कुमार
542
रचना देवी
487
रामगोपाल
44
शालिनी
232
सुभाष
202
अवैध
51
कुल
2092
खैराबाद ब्लाॅक की ग्राम पंचायत दहेलिया में प्रत्याशियों को मिले मत
प्रत्याशी
मत
अयोध्या प्रसाद
585
रमाकांती 745
रूपाली
424
श्रवण कुमार
35
अवैध
29
कुल
1818