फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Voters furious due to lack of name in the list

सूची में नाम न होने पर भड़के वोटर

Thu, 24 Feb 2022 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Voters furious due to lack of name in the list
मोहल्ला दुर्गापुरवा में वोटर लिस्ट में नाम ना होने पर प्रदर्शन करते नाराज युवा मतदाता। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। मतदाता सूची में नाम गायब होने की अधिकांश केंद्रों पर शिकायत रही। कई केंद्रों पर मतदाताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। ऐेसे में ये लोग मतदान नहीं कर सकें। मतदाताओं में जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन

शहर के जनता कन्या पाठशाला मतदान केंद्र पर सुबह नौ बजे तमाम लोग मतदान करने पहुंचे। यह लोग जब मतदाता सूची से मिलान करके पर्ची लेने पहुंचे तो इनके नाम गायब थे। मतदाता रियाजुद्दीन, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद शाद, शायबा जमील ने बताया कि उनके परिवार के 10 लोगों के नाम लिस्ट में नहीं है। सुबह ही मतदान करने गया था। इस पर इन लोगों ने वहां प्रदर्शन किया। उसके बाद बिना मतदान किए वापस लौट गए।
विज्ञापन

इसी तरह दुर्गापुरवा के मतदान केंद्र पर एक साथ 27 लोगों के नाम गायब थे। इन लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि बिना कोई कारण बताए ही सूची से नाम गायब कर दिए है। इसका कारण कोई बता नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदाबाद कस्बे के पैगम्बरपुर वार्ड निवासी शाहिद अली सुबह तैयार होकर लोकतंत्र के महापर्व में योगदान देने के लिए मतदान केंद्र पर गए थे। वहां पर पता चला कि उनका नाम सूची से काट दिया गया है। इस पर शाहिद अली पीठासीन अधिकारी के पास जाकर मतदान करने की इच्छा जताई। लेकिन पीठासीन अधिकारी ने बताया कि उसका नाम सूची से काट दिया गया है, जिसके चलते वह मतदान नहीं कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed