{"_id":"61b39ee10f2c7125ce5b3f35","slug":"voter-sitapur-news-lko6083666169","type":"story","status":"publish","title_hn":"900 बुजुर्ग मतदाताओं ने पार की 100 साल की उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
900 बुजुर्ग मतदाताओं ने पार की 100 साल की उम्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। इस बार के विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं का विशेष योगदान रहेगा। इनका आशीर्वाद प्रत्याशियों के लिए अहम होगा। मतदाता सूची में करीब 900 ऐसे मतदाता शामिल हुए है, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक हो गई है। ये मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपने मनपसंद जनप्रतिनिधि को चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। जिले में नौ विधान सभा क्षेत्रों के सवा चार लाख से अधिक वोटर 60 साल की उम्र पार कर चुके हैं।
चुनाव की बिसात पर मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी प्रत्याशी हर संभव प्रयास करते हैं। वह पसंद की घोषणाएं भी करते हैं व आश्वासन भी देते हैं। अधिकतर युवाओं और महिलाओं पर उनका फोकस रहता है। इस बार के विधानसभा चुनाव में वृद्ध जनों की भी निर्णायक भूमिका हो सकती है। विधानसभावार इनकी संख्या पर्याप्त है। बुजुर्गों का मार्गदर्शन सभी के लिए हितकारी व लाभप्रद होता है। जिले में नौ विधान सभा क्षेत्र हैं। इनकी मतदाता सूची अपडेट की जा रही है। पांच जनवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
वर्तमान की स्थिति के अनुसार 916 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र सौ साल से अधिक हो चुकी है। 90 से 99 वर्ष के 8707 वोटर हैं। 80 से 89 साल के 40,962 वोटर, 70 से 79 साल के एक लाख 18 हजार 395 मतदाता और 60 से 69 वर्ष के मतदाताओं की संख्या दो लाख 62 हजार 137 वोटर हैं। कुछ विधानसभा क्षेत्रों में बुजुर्गों की अधिक संख्या है। ये बुजुर्ग अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट करेंगे। यह संख्या अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन पर परिवर्तित हो सकती है।