{"_id":"63640a84a85a7f195808dde8","slug":"voter-list-sitapur-news-lko6554870169","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन व वार्ड तय न होने से मतदाता में उहापोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन व वार्ड तय न होने से मतदाता में उहापोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। प्रस्तावित निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच चार निकायो में सीमा विस्तार का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते ही इन निकाय क्षेत्रों में परिसीमन और वार्ड क्षेत्र का निर्धारण न हो पाने से मतदाता भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि वह अपने को ग्राम पंचायत का वोटर माने अथवा निकाय का। अधूरे कार्य से अनंतिम प्रकाशन के बाद जारी मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में भी फिलहाल अड़ंगा लगा है। सबसे ज्यादा परेशानी तो चुनावी जंग में हिस्सेदारी की तैयारी में जुटे लोगों को उठानी पड़ रही है।
जिले में 11 निकाय क्षेत्र हैं। इनमें नगर पालिका परिषद सीतापुर, लहरपुर, बिसवां और खैराबाद के सीमा विस्तार का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। इस लेटलतीफी के कारण निकाय के वार्डों का निर्धारण और वहां के मतदाताओं का नाम भी सूची में अंकित करने का कार्य पूरा नही हो पा रहा है। जिले में 18 ग्राम पंचायतों को सीमा विस्तार में लिया गया है। इसके लिए लोगों से आपत्ति दिए जाने के लिए संबंधित गांवों के क्षेत्रफल सहित अन्य विवरण का प्रकाशन भी कराया जा चुका है। इसके बावजूद शिथिलता के चलते अभी तक इसे अंतिम स्वरूप नहीं दिया नहीं जा सका है।
इसके बावजूद मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को दावे व आपत्तियां प्राप्त की जा रही है। इससे संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान व ग्रामीण स्वयं इस दुविधा में है कि वह निकाय चुनाव की मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखे। नई मतदाता सूची में अभी तक नाम शामिल न होने से निकाय चुनाव में हिस्सेदारी की तैयारी में जुटे लोग भी असमंजस में हैं। खैराबाद नगर पालिका का सीमा विस्तार भी अभी तक तय नही हो सका है।
विज्ञापन
इस संबंध में ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि सीमा विस्तार पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को भेजा जा चुका है। इस पर निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लहरपुर अनुरुद्ध पटेल ने बताया कि अभी पुराने परिसीमन पर ही कार्य हो रहा है। जब तक शासन से नए जोड़े गए क्षेत्र को बढ़ाया नहीं जाएगा। तब तक परसीमन की कोई आवश्यकता नहीं होगी। नगर पालिका महमूदाबाद के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि जिन निकायों में परिसीमन हो गया है वहां वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है।
उहापोह में ग्राम प्रधान
बिसवां नगरपालिका परिषद में निकाय चुनावों के परिसीमन को लेकर लोगों में उहापोह की स्थिति है। जो गांव परिसीमन में आ रहे है उन गांवों के ग्राम प्रधान और पंच सदस्यों के पद छिन जाने के साथ ही ग्राम पंचायत का कार्य क्षेत्र भी कम हो जाने को लेकर भी ग्रामीण सशंकित हैं। परिसीमन को लेकर अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया परिसीमन का प्रपोजल भेजा जा चुका है। अनंतिम जारी की गई सूची पर आपत्तियां ली गयी थी। जिन्हें शासन को भेज दिया गया है। शासन जब निर्णय लेगा तभी जानकारी हो सकेगी।