{"_id":"692745b0341cee430003bce4","slug":"visited-schools-and-tested-the-construction-of-project-alankar-sitapur-news-c-102-1-slko1037-144963-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विद्यालयों में पहुंचकर प्रोजेक्ट अलंकार के निर्माण को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विद्यालयों में पहुंचकर प्रोजेक्ट अलंकार के निर्माण को परखा
Wed, 26 Nov 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की उप शिक्षा निदेशक रेखा दिवाकर प्रोजेक्ट अलंकार के तहत संचालित निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए बुधवार को औचक निरीक्षण पर शहर पहुंचीं। उन्होंने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर प्रोजेक्ट अलंकार के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत को परखा।
उप शिक्षा निदेशक सबसे पहले सुबह 11 बजे उजागर लाल इंटर कॉलेज पहुंची। वहां जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेंद्र सिंह के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उप शिक्षा निदेशक ने विद्यालय की स्वच्छता, प्रोजेक्ट अलंकार के तहत हो रहे निर्माण कार्याें को देखा। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे बच्चों से भी सीधा संवाद कर संबंधित विषय से जुड़े कुछ प्रश्न भी पूछे। बच्चों द्वारा दिए गए उत्तर से वह संतुष्ट दिखीं।
उन्होंने स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता को परखने के साथ ही पेयजल की उपलब्धता और शौचालय की सफाई को भी देखा। इस दौरान शौचालय के आसपास सफाई कार्य संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने इसमें सुधार लाने का निर्देश भी दिया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में उपस्थिति पंजिका और शिक्षक डायरी देखने के साथ ही शिक्षकों से पढ़ाये जा रहे कोर्स के विषय में भी जानकारी ली।