फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vinish, Manish, Shivam and Santosh won the rifle shooting competition

Sitapur News: रायफल शूटिंग में विनीष, मनीष, शिवम व संतोष ने मारी बाजी

Wed, 17 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 17 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vinish, Manish, Shivam and Santosh won the rifle shooting competition
प्रतियोगिता में निशाना साधता जवान।
सीतापुर। पीएसी मध्य जोन की 26वीं अंतर वाहिनी शूटिंग स्पोर्ट्स व अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता के तहत बुधवार को 11वीं वाहिनी पीएसी फायरिंग बट मैदान पर रायफल शूटिंग पुरानी स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन की द्वितीय वाहिनी, 10वीं, 11वीं, 26वीं, 27वीं, 32वीं व 35वीं वाहिनी सहित कुल सात टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रथम अभ्यास 100 गज स्टैंडिंग पोजीशन मेें प्रथम स्थान पर मुख्य आरक्षी विनीष कुमार (32 बटालियन), द्वितीय स्थान पर आरक्षी ईश्वर चंद (27 बटालियन), तृतीय स्थान पर आरक्षी राजेश कुमार (11 बटालियन) ने प्राप्त किया। द्वितीय अभ्यास 200 गज के नीलिंग पोजीशन में प्रथम स्थान पर आरक्षी मनीष कुमार (11 बटालियन), द्वितीय स्थान पर आरक्षी सुधीर यादव (11 बटालियन), तृतीय स्थान पर आरक्षी अंकित यादव (32 बटालियन) ने प्राप्त किवा।
विज्ञापन

तृतीय अभ्यास में 300 गज के प्रोन पोजीशन में प्रथम स्थान पर आरक्षी शिवम वर्मा (11 बटालियन), द्वितीय स्थान पर आरक्षी गौरव (32 बटालियन), तृतीय स्थान पर शिविरपाल विनोद कुमार भारती (27 बटालियन) ने स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ अभ्यास में 300 गज के स्नेप पोजीशन में प्रथम स्थान पर मुख्य आरक्षी संतोष कुमार (27 बटालियन), द्वितीय स्थान मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश पाण्डेय (11 बटालियन), तृतीय स्थान पर आरक्षी आयुष (32 बटालियन) ने स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री पी रायफल शूटिंग 300 गज नयी स्पर्धा प्रतियोगिता प्रथम स्थान पर आरक्षी अतहर अहमद (32 बटालियन), द्वितीय स्थान आरक्षी रामबाबू (11 बटालियन), तृतीय स्थान पर आरक्षी दीपक सैनी (11 बटालियन) ने स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक रोहित यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed