फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Villagers troubled by power crisis surrounded the substation

Sitapur News: बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने घेरा उपकेंद्र

Fri, 30 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 30 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by power crisis surrounded the substation
खैराबाद (सीतापुर)। बिजली संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। करीब आधे घंटे तक ग्रामीण नारेबाजी करते रहे लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

हुसैनगंज फीडर से जिन इलाकों में विद्युत आपूर्ति हो रही है, वहां के उपभोक्ता कम बिजली मिलने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के 80 गांवों में महज डेढ़ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इस वजह से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खैराबाद पावर हाउस पर सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बावजूद विभाग का कोई भी अधिकारी उनकी पीड़ा सुनने नहीं आया। पुलिस ने नाराज ग्रामीणों को शांत कराकर वापस भेज दिया। असोढर प्रधान सवीक खां, कमाल खां, उवेश, गुड्डू, कल्लन आदि ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिनों से क्षेत्र के लगभग 80 गांवों में 24 घंटे में मात्र डेढ़ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। सिंचाई न होने से आम सूख कर गिर रहा है। किसानों की गन्ने, उड़द की सिंचाई के साथ धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में दिक्कत
ग्रामीणों का कहना है असोढर, दतेली, नरायनपुर, मातापुर, मिर्जापुर, आमखेड़ा, बाबा पुरवा, टकपुरवा, गोपाल पुरवा, अशरफपुर, भेदवना आदि गांवों में सिर्फ डेढ़ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी तो अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed