{"_id":"576ed0dc4f1c1bc379b47d23","slug":"villagers-protested-due-to-not-take-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने पर भड़के ग्रामीण
Amar ujala Bureau
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाकले का दाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र में पांच माह से राशन न मिलने से भड़के ग्रामीणों ने प्रधान की अगुवाई में शनिवार को सड़क जामकर प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण महमूदाबाद-रेउसा मार्ग का यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के ढखवा निवासी प्रधान हृदेश मिलानी के नेतृत्च में शनिवार की सुबह काफी संख्या में ग्रामीण महमूदाबाद व रेउसा मार्ग पर पड़ने वाले पर्वतपुर चौराहे पर एकत्र हुए। यहां पर ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव का कोटेदार लंबे समय से मनमानी करता आ रहा है।
विज्ञापन
पांच माह से कोटेदार ने चीनी व राशन नहीं दिया है। ग्रामीणों का कहना था कि सैकड़ों बार शिकायतें की गईं, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। सूचना मिलते ही रामपुर मथुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एसडीएम ने इस मामले को संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन
मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। शिकायतें सत्य पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद ग्रामीण मानें और जाम खोला। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया था।