{"_id":"6a455e163ad0b90b960928e4","slug":"villagers-caught-an-accused-person-fleeing-after-stealing-anklets-tied-him-to-a-tree-and-he-was-subsequently-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1037-159177-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पायल चोरी कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांधा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पायल चोरी कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांधा, गिरफ्तार
Thu, 02 Jul 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
बेहटा। तंबौर के छतांगुर गांव में मंगलवार देर रात एक चोर घर में घुसकर चांदी की पायल चोरी करते समय पकड़ा गया। शोर मचने पर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित उदय प्रकाश ने बताया कि वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। करीब साढ़े तीन बजे आहट होने पर उनकी आंख खुली तो उन्होंने एक युवक को अपनी भांजी की चांदी की पायल निकालते देखा। शोर मचाने पर आरोपी पायल लेकर भागने लगा, जिस पर ग्रामीण जाग गए और उसे पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान लहरपुर के मुद्रासन गांव निवासी अमरचंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक चाकू, ब्लेड और बाइक बरामद की है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।