फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Villagers caught a crocodile from the pond

Sitapur News: ग्रामीणों ने तालाब से पकड़ा मगरमच्छ

Wed, 22 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 22 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught a crocodile from the pond
मंझलिसपुर में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया मगरमच्छ। संवाद
सकरन। ब्लॉक सकरन की ग्राम पंचायत मंझलिसपुर में मंदिर के समीप स्थित तालाब में मंगलवार दोपहर ग्रामीण अपने जानवर नहला रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने तालाब के पानी में एक मगरमच्छ देखा। ग्रामीणों ने आनन-फानन जानवर तालाब से निकाले। इसके बाद पूर्व प्रधान छोटेलाल ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को तालाब से पकड़वाया। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा प्रद्युम्न तिवारी व अनिरुद्ध वर्मा ने मगरमच्छ को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। वन दरोगा ने बताया कि मगरमच्छ को चहलारी पुल के पास नदी के गहरे पानी में छोड़ दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed